नवगछिया : चार दिसंबर को कोरोना टीकाकरण महाभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व अस्पताल प्रभारियों के साथ बैठक की। बिहपुर में हुई बैठक में बीडीओ सतीश कुमार, सीएचसी प्रभारी डाॅ. मुरारी पोद्दार व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मेगा कैंप की तैयारी की जानकारी ली।
Total Downloads: 337
एसडीओ ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए। एसडीओ ने कहा कि जिस दुकान के दुकानदारों और स्टाफ ने कोरोना का टीका नहीं लिया है, वैसी दुकानें सील की जाएंगी। अगर दुकानदार व कर्मी ने टीका ले रखा है तो दुकान में अपने पास उसका प्रमाण रखें।
बीडीओ ने बताया कि कोरोना टीका का सेकेंड डोज का समय पूरा होने के बाद भी कई लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है। ऐसे लोगों को कॉल किया जा रहा है । अब तक पहला डोज नहीं लेने वालों के घर घर पहुंचकर उन्हें टीका लगाया जा रहा है। नारायणपुर में हुई बैठक में एसडीओ ने शिक्षक, एएनएम, सेविका, आशा व विकास मित्रों को लोगों को जागरूक कर सेंटर पर लाने के निर्देश दिए।

