नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. महिला के पति ने मामले की जानकारी परबत्ता थाना पुलिस को दी है. महिला के पति ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि 28 नवंबर को सुबह आठ बजे उसकी पत्नी ने उसे कहा कि वह मायके जा रही है.

जिसके बाद उसके पति ने उसे ₹1000 भी दिए. लेकिन शाम में ही पता चला कि उसकी पत्नी मायके नहीं पहुंची है. महिला के पति ने कहा कि संबंधियों के यहां और संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की है लेकिन उसकी पत्नी और बच्चों का कुछ भी अता पता नहीं चल सका है.

लापता महिला के पति ने बताया कि वह खेती गृहस्थी के काम में व्यस्त रहता था लेकिन लापता होने के बाद उसे पता चल रहा है कि उसकी पत्नी किसी लड़के से मोबाइल फोन से बात करती थी. महिला के पति ने महिला और बच्चों को बरामद करने की गुहार पर्वता पुलिस ने लगाई है. इधर परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है जल्द ही बच्चों के साथ महिला को भी बरामद कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *