बिहपुर पुलिस ने बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर पछियारी टोला के वार्ड 4 में छापेमारी कर 290 बोतल/72.9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ एक काे गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के मुताबिक गुप्त सूचना पर जानकारी मिली थी कि पछियारी टोला में शराब की तस्करी हो रही है।

इसी अाधार पर छापेमारी की गई। उक्त कार्रवाई में दिनेश यादव के घर के पास गोहाल में छिपाकर रखा गया 290 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान मौके से दो लोग भागने में सफल रहे। जबकि दिनेश यादव को पकड़ लिया गया। वहीं मौके से भागे गए दोनों शराब के तस्कर की पहचान कर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के तस्करों, खरीदने-बेचने, और पीने व पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। भागने सफल रहे दो तस्करों में एक अमरपुर का रहने वाला है। जबकि दूसरा पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी का पुत्र बताया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *