नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी में गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर रजनीश कुमार उर्फ रिंटा के घर से 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि पूर्व उप सरपंच के घर भारी मात्रा में शराब है, जो इलाके में खपाने की तैयारी है। इसके बाद प्रशिक्षु दारोगा अविनाश कुमार को पुलिस बलों के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

जहां छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से शराब बरामद की गई। मामले को लेकर रजनीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कारोबार में संलिप्त उसके परिवार के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि कारोबारी पूर्व में एक जनप्रतिनिधि था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *