नवगछिया : शुक्रवार की देर रात्रि गश्ती कर रहे ढोलबज्जा पुलिस (Dholbajja Police) के साथ एएसआई संजय कुमार ने थाना क्षेत्र के पहाड़ी बाबा मंदिर स्थित पक्की सड़क पर दो युवकों को तीन बोतल विदेशी शराब व एक लोडेड देशी कट्टा समेत तीन गोलियां के साथ गिरफ्तार कर लिया है. दोनों शराब के नशे में धूत थे.

थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया कि- गिरफ्तार दोनों युवक पूर्णियां जिले के रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया गांव निवासी प्रमोद मंडल के बेटे नीरज कुमार (21) व भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवापुर गांव निवासी बाबुलाल मंडल के बेटे श्रीकांत कुमार(21) हैं. गिरफ्तार दोनों युवकों को शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *