नवगछिया के जाह्ववी चौक के पास एक ट्रक्टर खराब होने से काफी लंबा जाम लग गया। जाम के कारण नवगछिया व भागलपुर दोनों ओर से सैकड़ों गाड़ियां फंस गयी थी। विक्रमशिला पुल में गाड़ी एक कदम भी हिल नहीं पा रही थी। साल का अंतिम लग्न होने के कारण कई दूल्हा की गाड़ी भी जाम में फंसी रही।
Total Downloads: 102
इस कारण बाराती की चिंता भी बढ़ती जा रही थी। जाम नौ बजे शुरू हुई और 11 बजे के बाद ही हटी। इधर विक्रमशिला पुल से जाम हटाने के लिए विक्रमशिला टीओपी प्रभारी विशेष कुमार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस बल की कमी के कारण हाल फिलहाल पुल पर जाम अधिक लग रहा है।
बताया गया कि जाह्ववी चौक के समीप ट्रक्टर खराब हो गया था। इसके बाद बारात की गाड़ी ओवरटेक करने लगा। इस कारण गाड़ी फंस गयी। इस कारण दोनों ओर से जाम लग गया। टीओपी प्रभारी ने बताया कि जाम में कई बारात गाड़ी फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद जाम हटा। जाम में फंसे एक बारात गाड़ी के चालक भवेश कुमार ने बताया कि भागलपुर से खगड़िया बारात जाना था। विध-विधान में समय अधिक होने के कारण यहां से निकलने में विलंब हो गया। जाम से दो घंटे फंसे रहे। इस दौरान गाड़ी रेंग-रेंगकर चल रही थी।

