भागलपुर। कोरोना काल के बाद इस बार होटलों के साथ मंदिरों में भी खूब शादियां हुई। नवंबर व दिसंबर में पांच सौ से अधिक शादियां हुई। इसमें बूढ़ानाथ मंदिर में ही 80 के आसपास युवक-युवतियों ने शादी की। बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने बताया कि इस बार राजस्थान व झारखंड के युवक-युवती अपने-अपने परिवार के साथ शादी करने पहुंचे थे।

भागलपुर की एक लड़की की शादी राजस्थान के युवक से हुई। इसके बाद झारखंड के गोड्डा व साहेबगंज, राज्य में पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, मधेपुरा, भागलपुर, बांका आदि जगहों से लोग शादी करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर अभी भी लोग सहमे हुए थे।

इस बार मंदिर में एडवांस बुकिंग ज्यादा नहीं थी। प्रबंधक ने बताया कि फरवरी से जुलाई में अधिक शादी-विवाह होने की संभावना है। कई लोगों ने अभी से ही संपर्क करना शुरू कर दिया है। साल का अंतिम लग्न सोमवार को समाप्त हो गया। इस दौरान मंदिर से लेकर होटल व विवाह स्थलों में काफी चहल-पहल रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *