नवगछिया। नवगछिया के गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने कामकाज के आधार पर अधिकांश पुराने जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाते हुए नए जनप्रतिनिधियों को मौका दिया है। गोपालपुर प्रखंड की नौ पंचायतों में  पांच में मुखिया के रूप में नए चेहरे जीतकर सामने आए हैं। वहीं इस्माईलपुर प्रखंड की 5 पंचायतों में से 4 के मुखिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

सिर्फ इस्माईलपुर पूर्वी भिट्ठा के मुखिया रघुनंदन कुमार मंडल दोबारा जीतने में कामयाब रहे। वहीं पंचायत समिति सदस्य में सात पंचायत  समिति सदस्यों में सिर्फ दो पंचायत समिति सदस्य नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत की मालती देवी और इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा के सिकंदर मंडल दोबारा चुनाव जीतने में सफल रहे।

गोपालपुर प्रखंड में सैदपुर पंचायत की वीणा देवी, गोपालपुर डिमाहा की रीता देवी, मकन्दपुर पंचायत की रंजीता देवी और बाबूटोला कमलाकुंड की मुखिया मीतू देवी दोबारा चुनाव जीतकर मुखिया बनी हैं। वहीं सुकटिया बाजार से मुखिया पद पर अश्वनी कुमार जीते हैं। यहां से पहले उनके पिता मुखिया थे, जिनकी मौत हो गयी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *