नारायणपुर। प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में रविवार को सात दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम व जन्तु पक्षियों पर सेमिनार आयोजित की गयी। कार्यक्रम एक्सेलेंट सबयोग विजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित था।

जिसमें विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक प्रो. अनिरुद्ध कुमार व पक्षी विशेषज्ञ प्रो. डीएन चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर सेमिनार पर जन्तु पक्षियों पर विशेष प्रकाश डाला। महाविद्यालय की छात्रा ने सभी आगुंतकों को सांस्कृतिक गीत गाकर स्वागत किया।

महाविद्यालय के एनएसएस समन्वयक बसंत कुमार मिश्र ने बताया कि गांव में सोमवार के बाद अन्य विषय पर कार्यक्रम कर मनाया जाएगा। मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो. सुधाकांत मिश्र, प्रो. जयंत कुमार झा, प्रो. सत्यनारायण झा, प्रो. रमेश कुमार सहित अन्य ने सम्बोधित कर सेमिनार पर चर्चा की। मौके पर शिक्षकेतर कर्मी राजीव कुमार मिश्र, दिलीप कुमार, अजीत कुमार, आशीष मिश्र सहित महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान, अंजली नीभा सहित अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *