नवगछिया। बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में विद्यालय के स्काउट्स एंड गाइड्स बच्चों द्वारा रंगोली सह कुकिंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के स्काउट्स एंड गाइड्स के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी, जिला प्रशिक्षक स्काउट एंड गाइड मुकेश आजाद, स्काउट शिक्षक सुबोध कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों को अलग-अलग स्टाल लगाकर स्वादिष्ट भोजन खिलाया गया। प्रतियोगिता द्वारा बच्चों के सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि जगाने का प्रयास किया गया।

विद्यालय के स्काउट्स एंड गाइड्स के इस प्रदर्शन से खुश होकर विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *