भागलपुर : अपने प्रेमी संग घर से भाग रही युवती को उसके पिता ने पकड़ लिया और सरेराह उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद जुटे लोगों ने प्रेमी युगल व लड़की के पिता को लेकर जोगसर थाने गये, जहां पर लड़की को पुलिस ने उसके पिता के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कजरैली निवासी एक युवती खगड़िया जिले के परबत्ता निवासी युवक के साथ घर से भाग रही थी।

गुरुवार की शाम चार बजे जोगसर थानाक्षेत्र के बूढ़ानाथ इलाके में अपने प्रेमी संग घर से भाग रहे प्रेमी युगल को लड़की के पिता ने देखा तो पकड़ लिया। माजरा समझने के बाद नाराज पिता ने अपनी बेटी की सरेराह पिटाई करनी शुरू कर दी।

लोग जुटे और प्रेमी युगल व पिटाई करने वाले शख्स को लेकर जोगसर थाने ले गये। जहां पर पुलिस ने मामला शांत कराके लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया। जोगसर थानेदार अजय कुमार अजनबी ने बताया कि प्रेमी युगल के साथ उसका पिता थाने पर पहुंचा था। समझा-बुझाकर लड़की को उसके पिता के साथ घर भेज दिया गया। वहीं युवक को समझाने-बुझाने के बाद छोड़ दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *