नवगछिया। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बरौनी-कटिहार रेलखंड में निर्माणाधीन कुर्सेला-कोसी ब्लॉक हट के बीच कटरिया-कुर्सेला पैच दोहरीकरण का निरीक्षण 28 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्व प्रमंडल कोलकाता करेंगे। निरीक्षण स्पीड ट्रायल (तीव्र गति) कुर्सेला से कोसी ब्लॉक हट तक किया जाएगा।

इसके लिए रेल प्रशासन लोगों को उक्त तिथि में निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहा है। निरीक्षण के उपरांत जल्द ही दोहरीकरण पर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। मालूम हो कि 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। नवगछिया-कटिहार बरौनी के बीच कई ट्रेनें रद्द हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *