भागलपुर से जम्मूतवी के लिए रवाना हुई अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार काे रूड़की तक ही जाएगी। ट्रेन अभी जम्मूतवी नहीं पहुंची है। इस बीच शुक्रवार को पूर्व रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन को देखते हुए ट्रेन का रेगुलेशन किया गया है। ट्रेन को भागलपुर से जम्मूतवी पहुंचने में तीन दिन लगते हैं। इसका अब शुक्रवार काे ही रूड़की में आखिरी स्टॉपेज हो जायेगा।
Total Downloads: 339
इधर, रूड़की और जम्मूतवी के बीच सात स्टॉपेज सहारनपुर, यमुनानगर जगधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट व कथुआ स्टेशन पर उतरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें रूड़की से आगे की यात्रा अन्य वाहनाें से पूरी करनी होगी।
भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन का रतलाम और दाहोद स्टेशन पर समय बदल गया है। अब यह ट्रेन शाम 7.20 बजे रतलाम पहुंचेगी और 7.30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं दाहोद स्टेशन पर रात 8.48 बजे पहुंचेगी और 8.50 बजे रवाना हो जाएगी।

