नवगछिया : 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का त्योहार है. यह दिन भारत समेत पूरी दुनिया में उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस त्योहार का नाम सुनते ही सेंटा क्लॉज, ढेर सारे गिफ्ट्स क्रिसमस ट्री और केक का ख्याल सबसे पहले मन में आता है. क्रिसमस को लेकर विशेष रूप से बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं. जिसकी सबसे बड़ी वजह है गिफ्ट्स. दरअसल इस दिन बच्चों को उनका मनचाहा गिफ्ट मिलता है और ये वजह पूरे दिन को खास बनाने के लिए काफी है.

क्रिसमस से पहले सांता क्लॉज़ से खिलौनों और गिफ्ट की एक लंबी लिस्ट तैयार कर मांगना एक प्यारी परंपरा है जिसका पालन अधिकांश बच्चे करते हैं. इसी क्रम में तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकंदपुर एवं गोसाईगांव 14 नंबर रोड के शाखा में उस समय बच्चों के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा जब एकाएक संता क्लाउज बच्चों के बीच पहुच गए संता को देखकर सभी बच्चे खुशी से उछल पड़े

लगे हाथ संता ने अपने खजाने से सभी बच्चों को कुछ ना कुछ उपहार दिए ज्यादातर बच्चों को चॉकलेट बिस्किट और कई तरह खाने की सामग्रियां मिली वही विद्यालय के प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी ने क्रिसमस के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दिए संता को देख बच्चे काफी उत्साहित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *