नवगछिया। इस्माईलपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर नारायणपुर पंचायत के डिमाहा गांव के कैलाश यादव के 5 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार की मौत गंगा नदी में डूब जाने हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चे का शव नदी से निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा प्रसाद धार में आई बाढ़ का पानी जो घर के पास जमा है उसी में बच्चे की डूबने से मौत हुई है। घटना की सूचना पर इस्माईलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *