भागलपुर। विक्रमशिला पुल के आसपास चालकों के द्वारा तेज गति से गाड़ी चलाई जा रही है। पुल के नीचे 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड होनी चाहिए, लेकिन 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रक, मोटरसाइकिल व अन्य गाड़ियां चल रही है।
Total Downloads: 102
यातायात पुलिस मंगलवार को पुल के समीप स्पीड रडार गन से गाड़ियों की स्पीड माप रही थी। यहां खुद डीएसपी प्रकाश कुमार, इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह व यातायात प्रभारी ब्रजेश कुमार मौजूद थे। दोपहर 12 बजे से शाम के चार बजे तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ियों की औसत स्पीड 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे मापी जा रही थी। प्र
भारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि एनएच, एनएचआई आदि से किस सड़क पर कितनी स्पीड होनी चाहिए, उसकी सूची मांगी जायेगी। उसके बाद सभी से कार्रवाई की जाएगी। अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों पर जुर्माना वसूला जायेगा।

बॉडी कैमरा से रिकाडिंग शुरू:
विभिन्न चौक-चौराहे पर पुलिस बॉडी कैमरा से रिकॉर्डिंग शुरू हो गयी। कचहरी चौक व तिलकामांझी पर मंगलवार को यह अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस अपने शरीर में बॉडी कैमरा लगाये हुए थे। यातायात प्रभारी ने बताया कि इससे हर तरह की गतिविधियां को रिकार्ड किया जा सकता है।
