नवगछिया। अनुमण्डल कार्यालय नवगछिया में इस्माईलपुर प्रखण्ड प्रमुख का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और पर्यवेक्षक रामाशीष प्रसाद कार्य पलक अभियंता की उपस्थिति में हुआ।

चुनाव में मालती देवी निर्विरोध दोबारा इस्माईलपुर प्रखण्ड प्रमुख चुनी गईं। वहीं सिकंदर मंडल निर्विरोध इस्माईलपुर प्रखंड उप प्रमुख चुने गए। चुनाव के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भी उपस्थित थे।

अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में निर्वाचित पदाधिकारी और पर्यवेक्षक की उपस्थिति में गोपालपुर प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। प्रखंड प्रमुख के रूप में रिंकू देवी 2 मतों से विजयी हुईं। रिंकू देवी को 7 वोट जबकि प्रतिद्वंदी रागिनी देवी को कुल पांच मत मिला। रिंकू देवी के प्रस्तावक मनोज और समर्थक तेतर थे। वहीं रागिनी देवी के प्रस्तावक माला देवी और समर्थक चांदनी कुमारी थी।

वहीं गोपालपुर प्रखंड उप प्रमुख के चुनाव में बाबूमणि यादव उर्फ कमांडो विजेता बने। उप प्रमुख पद के दो प्रत्याशी बाबू मणि यादव और माला देवी थी। बाबू मणि यादव उर्फ कमांडो को 10 वोट और प्रतिद्वंदी माला देवी को 2 वोट मिले। बाबू मणि यादव उर्फ कमांडो के प्रस्तावक धनंजय कुमार यादव और समर्थक मनोज रवि दास थे।• वहीं माला देवी के प्रस्तावक धनंजय सिंह और समर्थक चांदनी कुमारी थी। निर्वाची पदधिकारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ-साथ उनको प्रमाण पत्र भी दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *