बिहपुर के अमरपुर में गुरुवार को जीविका बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति पटना एवं राज्य बागवानी मिशन बिहार के संयुक्त पहल से आयोजित चार दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन भागलपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन एवं डीडीसी प्रतिभा रानी पहुंचीं एवं जीविका दीदियों से संवाद किया।

इस दौरान डीएम ने जीविका दीदियों को शराबबंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा जीविका दीदी अपने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने एवं पीने वालों की सूचना दें, कठोर कार्रवाई होगी। शराबबंदी की सफलता में आपलोगों का सहयोग जरूरी है। उसके बाद डीएम ने किसान संजय चौधरी द्वारा किये जा रहे एफएलडी में शिमला मिर्च की खेती को देखा। इस दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी विकास कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने विस्तृत जानकारी दी।

किसान संजय चौधरी ने इस विधि से कम लागत, कम जगह, ज्यादा मुनाफा, ड्रिप माध्यम से पानी पटवन, फव्वारा विधि से कम पानी का लगना आदि फायदे के बारे में बताया। उसके बाद बिना बीज बाला बैंगन, नींबू, आम, लीची, पपीता, फूल, बकरी, मधुमक्खी, गाय, मुर्गा पालन आदि के बारे में भी डीएम को जानकारी दी। उसके बाद बिहपुर प्रखंड स्थित ई किसान भवन में चल रहे। मधु प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक प्रदीप सिंह से काम के बारे में जानकारी ली। डीएम ने पूछा मधु प्रोसेसिंग का 15 रुपया क्यों लिया जा रहा है। जबकि 7 या 8 रुपया ही लेना है। वहीं संचालक से पूछा पांच माह से मशीन क्यों बंद हैं।

इसको डीएम ने डांट भी लगायी। उसके बाद एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल एवं जिला कृषि पदाधिकारी को इसको और बेहतर कैसे किया जाय। इसको लेकर निर्देश भी दिये। डीएम ने बताया मुख्यमंत्री के समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम की तैयारी के क्रम में जीविका दीदियों से मुलाकात की एवं उनकी बातों को सुना। इस मौके पर डीपीएम जीविका चंदन कुमार, बीएओ अश्वनी कुमार, सीओ बलिराम प्रसाद, बीडीओ सतीश कुमार, बीपीएम अजय कुमार सहित कई मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *