दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसलिंग की मीटिंग में कपड़े पर एक जनवरी 2022 से 5 फीसदी की जगह 12 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले को वापस लेने का क्लॉथ मर्चेंट नवगछिया ने स्वागत किया है।
Total Downloads: 101
क्लॉथ मर्चेंट नवगछिया के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बिहार भर के व्यापारियों एवं नवगछिया के व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिहार के लाखों कपड़ा एवं फुटवियर व्यापारियों को राहत मिलेगी जो पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बेहद तनाव की जिंदगी जी रहे थे।
उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से लाखों कपड़ा, होजरी, रेडीमेड और फुटवियर व्यवसायियों को राहत मिलेगी साथ ही सामान्य उपभोक्ता भी महंगाई की मार से बच सकेंगे।

