इस्माइलपुर के छोटी परबत्ता निवासी किसान सुगो मंडल सहित 24 लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत डीएम और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवेदन देकर की है। किसानों का कहना है कि गुरुदेव मंडल, कमलेश्वरी मंडल और बाबूलाल मंडल ने खेत में लगी सरसों की फसल उजाड़ कर जमीन पर कब्जा कर लिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 337
जब इसकी शिकायत करने इस्माइलपुर थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष मणि पासवान ने उन लोगों को भगा दिया। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मणि पासवान ने कहा कि आरोप निराधार है। सभी 24 लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल की थी। इसके बाद जमीन के मालिकों ने खेत जोत दिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
