नारायणपुर | नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड-4 में गुरुवार को सचिव के चुनाव में हंगामा हुआ। एक प्रत्याशी ने चुनाव बीच में रोककर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा देख मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, सरपंच छंगो यादव ने भवानीपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसआई मिथिलेश कुमार ने पहुंच कर दोबारा चुनाव शुरू कराया। दोबारा मतदान में संजीत यादव को 79 व पप्पू यादव को 72 मत मिले। 7 मत से संजीत जीते। उधर, वार्ड-1 से सुमन कुमार, दो से बिन्नो यादव व 3 से देवेश मंडल जीते।

नारायणपुर | प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को वार्ड सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ हरिमोहन कुमार को दिया गया। इसमें पुराने वार्ड सचिव की सेवा विस्तार करने की मांग की गई। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने वार्ड सचिव को बताया, कोर्ट से स्टे ऑर्डर या फिर जिला पंचायती राज अधिकारी के आदेश के बाद ही पुनर्गठन पर रोक लगाई जा सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *