नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया पंचायत मुखिया अश्वनी कुमार उर्फ गुड्डू के घर पुलिस द्वारा शराब की सूचना पर छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही रह गए। मुखिया अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरे घर में शराब का कारोबार होता है। इसको लेकर पुलिस छापेमारी करने आई या गलत बात नहीं है, मगर अब पुलिस मुझे परेशान करने लगी है। अब तक पुलिस ने करीब 6 बार मेरे घर पर गलत सूचना के आधार पर छापेमारी कर मेरे प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया है।

जिस नाम की सूचना मिली वह मर चुके हैंमुखिया ने कहा कि एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित उत्पाद विभाग द्वारा अब तक मेरे घर पर 6 बार छापेमारी की गई है जिसमें सभी बार कोई शराब बनाने का उपकरण या शराब बरामद नहीं किया गया है। इसके बावजूद लगातार पुलिस मेरे घर पर छापेमारी कर रही है।

यही नहीं मुखिया ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली है थी कि गौतम शर्मा शराब का कारोबार कर रहा है। जबकि गौतम शर्मा मर चुके हैं। नवनिर्वाचित मुखिया के घर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी करने के बाद कुछ बरामद नहीं होने पर अब गांव में भी ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस पर बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह पुलिस पंचायत में सौहार्द्र बिगाड़ने का काम कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इसको लेकर उन्होंने पंचायत से हस्ताक्षर युक्त आवेदन वरीय पदाधिकारियों को भी दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *