नवगछिया। खरीक पुलिस ने गुरुवार को आर्म्स एक्ट एवं जानलेवा हमला के आरोप में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी पप्पू यादव, दिनेश यादव, राहुल यादव, बिट्टू यादव एवं रूबी देवी के घर ढोल-बाजा के साथ पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया।
Total Downloads: 102
पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट से आदेश प्राप्त कर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पूरी की। इस दौरान पुलिस बारी-बारी से सभी आरोपियों के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इसके बावजूद भी एक सप्ताह के अंदर सरेंडर नहीं करने पर शीघ्र ही सभी आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी। मालूम हो कि सभी आरोपी गांव के ही युवक जयप्रकाश यादव को गोली मारकर घायल करने मामले का नामजद आरोपी है और सात माह से फरार चल रहे हैं।

