IMG-20170113-WA0003

Whatsapp group Join

नवगछिया : स्वामी विवेकानन्द के 154वीं जयंती पर युवा क्लब गोसाईगांव द्वारा ठाकुरबाड़ी गोसाईगांव में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलन और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करके की गयी. कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि कुमार क्लासेज व सृजन महिला समिति के निर्देशक प्रिया कुमार तथा मुख्य अतिथि में डॉ अमित कुमार , लक्ष्मीकान्त दुबे , सावित्री पब्लिक स्कुल नवगछिया के निदेशक राम कुमार साहू,सी एन जी एन के चन्द्रगुप्त साह थे. कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के अनमोल बातों की चर्चा की गयी. मौके पर युवा क्लव गोसाईं गाँव की ओर से उत्कृष्ठ कार्य हेतु युवा प्रोत्साहन सम्मान 2017 से 31 युवाओं को सम्मानित किया गया.  कार्यक्रम में  ग्रामीण सुभाष जायसवाल गोसाईं गाँव पंचायत के सरपंच सियाशरण यादव ने भी युवा को प्रोत्साहित किया. सबों ने  स्वामी विवेकानंद के जीवन के महत्वपूर्ण बातों को रखा और इसपर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय नारायण झा ने की तथा मंच संचालन पूर्व युवा क्लव  संयोजक अमरनाथ झा ने किया. मौके पर युवा क्लव के संयोजक नें युवा क्लव द्वारा 24 महीनें में 24 सामाजिक व बच्चों हेतु किये गए प्रोत्साहन प्रतियोगिता के बारे में भी बताया गया. कार्यक्रम में आशीष कुमार ,  सोमनाथ राहुल ,रजनी झा ,नितीश शांडिल्य , श्रीधर कुमार,सुनील कुमार,केशव पांडे, रचित गरोडिया, बिक्रम भुडोलिया, संतोष गुप्ता, रिशु रंजन , नितीश कुमार , जॉनसन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet