2015_8$largeimg25_Tuesday_2015_232437205

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की 154 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया से भव्य शोभायात्रा विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह शोभायात्रा गौशाला होते हुए महाराज जी चौक, वैशाली चौक, स्टेशन रोड, मिल टोला होते हुए गजाधर भगत महाविद्यालय में शोभा यात्रा समाप्त कर, कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर व पुष्प चढ़ाकर संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन ने एवं महाविद्यालय के प्राचार्य जनार्दन शर्मा सहित प्रोफेसर विंदेश्वरी सिंह ने किया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन ने कहा कि विवेकानंद के सपनों का भारत तभी बनेगा जब इनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे. उनकी जीवनी को पढ़ना चाहिए. कार्यक्रम में प्रोफेसर अशोक सिन्हा, शिव शंकर मंडल, राजेंद्र सिंह, फिरोज अहमद ,अमित झा, विश्व विद्यालय प्रमुख अजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय झा, अनुज कुमार, नगर मंत्री मनीष कुमार, सागर कुमार, अंशु कुमार ,प्रभात कुमार , मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार, हैप्पी आनंद, पंकज कुमार चौधरी, रोहित कुमार, प्रिय रंजन कुमार, विपुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार सहित कई छात्र मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *