नवगछिया : जगतपुर झील में पक्षियों का जमावड़ा लग रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में दिखने वाला पक्षी ब्लैक ब्रेस्टेड थ्रश पक्षी जगतपुर में दिखी। बीएनएचएस के दीपक कुमार ने बताया कि बीएनएचएस के द्वारा पक्षियों के सर्वेक्षण के दौरान यह पक्षी चार दिसंबर से यहां दिख रही है। इससे पूर्व केवल पूर्वोत्तर राज्यों के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल में यह देखा गया है।

उन्होंने बताया कि यह खूबसूरत पक्षी उत्तर-पूर्व भारत, चीन, म्यांमार, नेपाल तथा उत्तरी वियतनाम के 4000 फीट से लेकर 8200 फीट तक की ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र में निवास करता है परंतु कभी-कभी शीत ऋतु में तराई व निचली क्षेत्रों में भी आ जाता है। यह मुख्य रूप से छोटे-छोटे कीड़े-मकौडे के अतिरिक्त बेरी व छोटे फलों को आहार में शामिल करता है।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आवास की कमी के कारण ब्लैक ब्रेस्टेड थ्रश में लगातार गिरावट आयी है। पिछले दस सालों में इसकी संख्या 30 प्रतिशत कम हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *