डीएम सुब्रत कुमार सेन को नवगछिया और सबौर अंचल व प्रखंडाें में अफसर-कर्मियाें की बड़ी लापरवाही मिली। वे निरीक्षण को पहुंचे थे। कहीं कैशबुक अपडेट नहीं था। सबाैर अंचल का कैशबुक नाजिर के घर था। डीएम ने सीओ अजीत झा से कैशबुक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, नाजिर कुमार सुदर्शन के घर है, अपडेट भी नहीं है। तुरंत नाजिर काे सस्पेंड किया गया। सीअाे काे सप्ताहभर में उसपर अाराेप पत्र गठित करने को कहा। डीएम ने सबाैर प्रखंड सह अंचल के डाटा केंद्र सह आधुनिक अभिलेखागार चालू करने को भेजे उपकरण देखे। जगदीशपुर, सबौर, नवगछिया, कहलगांव, नाथनगर में भी सामान दिए गए हैं। इस्माइलपुर को छोड़ शेष 10 अंचलों के लिए सामग्री जेम पोर्टल से खरीदी जा रही है। सबाैर अंचल के निरीक्षण में सामान व्यवस्थित नहीं मिले। डीएम ने व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। दाखिल-खारिज में 256 मामले पेंडिंग मिले। सीओ संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीअाे व सभी राजस्वकर्मियों से शोकॉज पूछने और पेंडिंग मामलों के निपटारे व जवाब स्वीकृत होने तक सीअाे का जनवरी का वेतन रोकने को कहा। सीअाे समेत दोषी कर्मियों पर दंड का निर्देश भी एडीएम काे िदया।
नवगछिया में एक एकड़ में बनेगा सर्किट हाउस
नवगछिया अनुमंडलीय परिसर स्थित बन रहे मल्टीस्टोरेज नए अनुमंडलीय भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। भवन का काम चल रहा था। नवगछिया एसपी आवास व कार्यालय के लिए उपलब्ध कराई 1.5 एकड जमीन भी उन्होंने देखी। नवगछिया अनुमंडल में बनने वाले परिसदन के लिए एक एकड़ भूमि चिह्नित करने का निर्देश अपर समाहर्त्ता व नवगछिया डीसीएलअार काे दिया। इसके बाद नए अनुमंडलीय कार्यालय भवन के पास प्रशासनिक अफसरों के लिए बने भवन का निरीक्षण किया। भवन बन गया है। नवगछिया अनुमंडल कार्यालय काे निर्देश दिया कि अनुमंडल के वैसे पदाधिकारी, जिन्हें सरकारी आवास आवंटित न हो, उन्हें नवनिर्मित भवन में आवास आवंटित करें।
नवगछिया अंचल स्तरीय डाटा केंद्र से अाॅपरेटर गायब
नवगछिया अंचल कार्यालय में डाटा केंद्र सह आधुनिक अभिलेखागार का निरीक्षण में डाटा इंट्री ऑपरेटर गायब मिले। उन्होंने सीओ को ऑपरेटर का एक दिन का मानदेय स्थगित करने को कहा। अंचल कार्यालय का कैशबुक अपडेट नहीं था। इस पर सीअाे अाैर नाजिर से शोकॉज पूछने का निर्देश दिया। डीएम को नवगछिया प्रखंड कार्यालय के कैशबुक भी अपडेट नहीं मिला। पंजी में अग्रिम अाैर अभिश्रव का ब्रेकअप किया नहीं मिला। इसके लिए कई बार निर्देश दिया गया है। कैशबुक अपडेट न रखने पर हेड क्लर्क व नाजिर से शोकॉज पूछने का निर्देश दिया। प्रखंड नाजिर का जनवरी का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।


