नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को आन बान शान से फहराया गया. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर आठ बजे एवं अनुमंडल कार्यालय में 9:05 बजे एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने झंडोत्तोलन किया. नवगछिया पुलिस लाइन एवं महिला कॉलेज में बच्चों द्वारा पैरेड किया गया.
Total Downloads: 329
करोना में मद्देनज़र आज स्कूल में झांकी की प्रस्तुति नहीं की गई. नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने ध्वजारोहण किया. नवगछिया पुलिस लाइन में एसपी सुशांत सिंह सरोज ने तिरंगे को फहराया. इस अवसर पर भी पुलिस जवानों एवं स्कूली बच्चों के द्वारा पैरेड की प्रस्तुति दी गई. वही मुरली मुखिया प्रदीप मंडल ने मुरली पंचायत सरकार भवन में ध्वजारोहण किया मौके पर सरपंच, पंच और वार्ड सदस्य मौजूद रहे


नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. नवगछिया बाल भारती, आवासीय रामकृषण मिशन विधालय में प्राचार्य नवीन कुमार ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर शिक्षक आदि उपस्थित थे. नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. श्री महंत वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का त्यौहार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्री बुद्ध प्रकाश ठाकुर की गरिमामई उपस्थिति में ध्वज उत्तोलन का आयोजन हुआ
