बिहपुर। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर एसडीपीओ दिलीप कुमार की अगुवाई में सोनवर्षा गंगा दियारा में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, पीएसआई आशुतोष कुमार एवं पुलिस के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस को गंगा दियारा में बदमाशों के जमा होने की सूचना मिली थी। सोनवर्षा के जमुनिया बहियार में पुलिस को देखते ही दो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये दोनों बदमाशों को दबोच लिया। नवगछिया एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश रिशु कुंवर एवं कोमल कुंवर हैं।

जिसके पास से एक देसी कट्टा एवं छह गोली बरामद किया गया है। एसपी ने किसानों से दियारा में निर्भीक रहकर खेती करने को कहा। उन्होंने किसानों से कहा कि किसी प्रकार की सूचना हो तुरंत दें, फौरन कर्रवाई होगी। किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *