खरीक | पटना से आई एसटीएफ की टीम ने खरीक पुलिस के सहयोग से गुरुवार को 50 हजार के इनामी व कोसी दियारा के कुख्यात गौरव यादव को ढोलब्बजा दियारा से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह नया टोला भवनपुरा का रहने वाला है। पुलिस उससे किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। गौरव यादव पर खरीक, नवगछिया सहित अन्य थानों में हत्या, लूट, रंगदारी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि 14 जनवरी की रात रंगदारी में दूध नहीं देने पर गांव के ही विलास मंडल के पुत्र नीरज कुमार की उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। कुछ दिनों पहले नवगछिया एसपी एसके सरोज ने जवानों के साथ कोसी दियारा में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी।

रंगदारी में दूध नहीं देने पर कुख्यात गौरव यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही विलास मंडल के पुत्र इंटर के छात्र नीरज कुमार (19) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने इस घटना को नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के 18 बिघ्गी खगड़िया बहियार में 14 जनवरी की आधी रात को अंजाम दिया था। इस मामले में छात्र के पिता ने कुख्यात मौसम यादव, गौरव यादव समेत चार लोगों के खिलाफ नदी थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने 18 जनवरी को नया टोला भवनपुरा निवासी कुख्यात पप्पू यादव और गणेशपुर निवासी विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कुख्यात मौसम समेत अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस गिरफ्त में होगा।

कुख्यात के घर की कुर्की जब्ती भी कर चुकी है पुलिस

कुख्यात गौरव यादव का कोसी दियारा में बड़े अपराधियों के रूप में नाम शुमार है। इस पर खरीक, नवगछिया नदी थाना समेत सीमावर्ती जिले के अन्य कई थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार इसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद इसके वह न तो वह सरेंडर कर रहा था और न ही पुलिस उसे पकड़ पा रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *