नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट मंगलवार देर शाम हुए ऑटो के ठोकर साइकिल सवार सत्यजीत कुमार की मौत के मामले में ऑटो चालक के सहयोगी को गोपालपुर पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि ऑटो मालिक की पहचान तिनटंगा करारी के बालू टोला निवासी अनिल मंडल के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। मृतक सरस्वती पूजा हेतु केला खरीद कर घर वापस आ रहा था कि इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर उसके शरीर पर पलट गया।

ईलाज हेतु मायागंज अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभारी थाना अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि मृतक का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया साथ ही मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें अवैध शराब पीने बिहार शराब अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *