नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने नवगछिया, रंगरा, गोपालपुर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में चोरी के सामान भी बरामद किये हैं। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नवगछिया थाना अन्तर्गत तेतरी में दो फरवरी को किराना दुकानों का ताला काटकर सामानों की चोरी की गई तथा ग्रामीणों के जगने एवं पीछा करने पर अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। इस संबंध में रंजीत राय तेतरी के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना कांड सं.-25/22 दर्ज किया गया था।
Total Downloads: 101
घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। घटनास्थल के निरीक्षण के क्रम में घटना करने वाले अपराधियों के भागने के क्रम में मोबाइल एवं चप्पल छूट गया जिसके आधार पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी। जिसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा इस कांड के अतिरिक्त कई अन्य कांडों में चोरी किये गये सामान की बरामदगी की गई।
टीम द्वारा इस कांड के सफल उद्भेदन के अतिरिक्त नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा ओपी के कई कांडों में चोरी गये सामान को बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में निलेश यादव और दिलखुश कुमार दोनों भवानीपुर ओपी थाना रंगरा के हैं। इस दैरान चोरों की निशानदेही पर चोरी के दौरान उपयोग में लाये गये ताला कटर, किराना दुकान की सामग्री, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सीपीयू, बैट्री, इन्वर्टर, एलईडी, कपड़े आदि सामग्री बरामद की गयी।

छापेमारी दल में भारत भूषण पुनि सह थानाध्यक्ष नवगछिया, पुअनि महताब खां थानाध्यक्ष रंगरा ओपी, पुअनि प्रभात कुमार, पुअनि शिव प्रसाद रमाणी, पुअनि राजेश कुमार राम, चंदन कुमार, दिपीका जूही, आशुतोष कुमार, पुअनि पूनम कुमारी, सनोज कुमार राजवंशी शामिल थे।
