बिहपुर। मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद वार्ड नंबर 10 निवासी मुकेश मंडल के 35 वर्षीय पत्नी चंपा देवी को जान से मारने की नीयत से गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर फरार बदमाश की पहचान को झंडापुर ओपी पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े हर एंगल पर गहन पड़ताल कर रही है।

झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि हालांकि परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नही है। घटना के रहस्य से जल्द पर्दा उठाकर इसमें शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जायेगा।

महिला के पति मुकेश मंडल ने बताया कि मेरी पत्नी अभी इशारे में ही बात कर रही है। कुछ बोल नहीं पा रही है। पत्नी इशारे से कहती है कि आपको और बच्चों को भी मारने की धमकी दी है। घटना से मोहल्ले के लोग सहमे हुये हैं। शाम होते लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *