नवगछिया। साइबर क्राइम के शिकार अब नवगछिया के दियारा इलाके के भोले-भाले लड़के हो रहे हैं। नवगछिया थाना के महदतपुर निवासी पंकज कुमार भी इसके शिकार हुए। उन्होंने नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
Total Downloads: 102
पंकज ने बताया कि 6 फरवरी की रात उसे एक लड़की ने उसे वीडियो कॉल किया और अश्लील बातें करने लगी। साथ ही अश्लील फोटो भी दिखाने लगी। इस दौरान लड़की ने उसका वीडियो बना ली। अब लड़की और उसके गिरोह के सदस्य वीडियो डिलीट करने के एवज में उससे मोटी रकम मांग रहे हैं।
उसने बताया कि जबतक वह बात को समझ पाता लड़की ने वीडियो बना ली। पीड़ित ने बताया कि लड़की मैसेज और फोन कर 51 हजार रुपये भेजने अन्यथा वीडियो इंटरनेट पर शेयर करने की धमकी देने लगी। पंकज ने बताया कि सोमवार की सुबह उसे एक नंबर से फोन आया। फोन करनेवाला अपने को दिल्ली का डीएसपी बताते हुए संजय सिंह नाम के व्यक्ति से उसके मोबाइल पर बात कर मैनेज कर वीडियो डिलीट करने की बात कही और कहा कि नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

पंकज ने बताया कि जब उस नम्बर पर फोन किया तो उसने 11, 500 रुपये भेजने को कहा। पंकज ने कहा कि उसने कोई गलती नहीं की है तो पैसे क्यों दे। उसे बिना वजह फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
