नवगछिया। नवगछिया के कोसी पार कदवा क्षेत्र में मंगलवार एवं बुधवार प्राथमिक विद्यालय कार्तिक नगर कदवा में विद्यालय समय पर नहीं खुलने एवं बंद होने को लेकर के स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी को शिकायत की। इसके बाद पदाधिकारियों ने कड़ी करवाई की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सूचना मिलने पर तत्काल विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कार्तिक नगर कदवा के शिक्षक एवं वहां के प्रधानाध्यापक के द्वारा मंगलवार को विद्यालय दोपहर 2:00 बजे से पहले ही बंद करने एवं बुधवार को सुबह 10:00 बजे तक विद्यालय नहीं खोलने को लेकर के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय खुलने का समय पूछा गया।

इस पर उन्होंने गाड़ी खराब होने की बात कहकर फोन काट दिया। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी गई थी। जिस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल विद्यालय की रिपोर्ट मांगी थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली, इसके बाद विद्यालय समय पूर्व बंद होना एवं समय पर नहीं खुलने को लेकर पता चला। इस पर स्पष्टीकरण पूछने के साथ-साथ प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *