crime

बिहपुर । अमरपुर मोड़ के पास 14 नंबर सड़क पर 30 जनवरी को एक युवक से बदमाशों ने बाइल छीन ली थी। युवक मनीष कुमार भागलपुर से खगड़िया जिले के परबत्ता स्थित घर श्रीराम ठुठि जा रहा था। लूट के शिकार युवक मनीष कुमार ने इस लूट की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी।

सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं इस्माईलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान के साथ मिलकर एक घंटे के अंदर सोनवर्षा के बदमाश कन्हैया कुंवर के घर से लूटी हुई बाइक बरामद कर ली थी।

इस लूट कांड के त्वरित उद्भेदन पर पुलिस पदाधिकारियों का मनोबल बनाये रखने के लिए नवगछिया पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं इस्माईलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान को 500-500 नकद एवं सेवा पुस्तिका में एक-एक सुसेवांक देकर पुरस्कृत किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *