नवगछिया। गोपालपुर इस्माईलपुर दियारा में किसानों के बीच दहशत फैलाने एवं फसल लूटने के मामले को लेकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा घुड़सवार दस्ता नियुक्त किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
गुरुवार को घुड़सवार दस्ता ने गोपालपुर थाना के दियारा इलाकों में थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार फसल लूट एवं अन्य घटनाओं को रोकने के लिए घुड़सवार दल द्वारा गश्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसी भी किसानों को कोई परेशानी हो तो वह थाना पर इसकी सूचना दे, उसे घुड़सवार दस्ता द्वारा पूरी तरह सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 घुड़सवार आया है। जिसको लेकर दयाराम में गश्त किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
