भागलपुर: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पटना के 10,सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर राजद द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी के हाथों राजद के 2022 से 2025 तक के लिए अपना सदस्यता नवीनकरण करवाया।
Total Downloads: 101
उक्त कार्यक्रम में राजद प्रमुख श्री लालू यादव जी ने अपने हाथों से युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव को राजद सदस्यता का प्रमाण पत्र दिया। श्री यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गरीबों में रामद प्रमुख आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के हाथों सदस्यता प्राप्त किया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया। 12 फरवरी 2022 से 30 जून 2022 तक सदस्यता अभियान चलेगा।
पार्टी ने बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित समय में सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाकर लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से छात्र, युवाओं, महिलाओं,किसानों एवं समाज के सभी वर्गों को राजद से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश राजद अध्यक्ष श्रीजगदनानंद सिंह, श्री शिवानंद तिवारी,श्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्री अवध बिहारी चौधरी, श्री रमई राम, श्री तनवीर हसन श्री शिवचंद्र राम, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री आलोक मेहता,श्री श्याम रजक, श्री भोला यादव, श्री बृषन पटेल, मो.कारी सोहैब उपस्थित थे।

