नवगछिया। नवगछिया के नया टोला निवासी गोपाल चौरसिया के पुत्र अभिषेक कुमार ने पहले ही प्रयास में नीट-2020 में 536वीं रैंक लाकर नवगछिया का नाम रोशन किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 319
अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में पूरी की थी। वह वर्तमान में एनएमसीएच में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद नवगछिया बाल भारती विद्यालय में शनिवार को प्रचार्य मुरारी पंसारी, कैसी मिश्रा, कौशल जयसवाल ने घड़ी देकर उन्हें सम्मानित किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
