नवगछिया। देशव्यापी कोरोना के नए वेरिएंट से उत्पन्न परेशानी से बचाव के लिए 13 फरवरी रविवार को श्रीशिवशक्ति योगपीठ आश्रम में पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई विशेषज्ञों और जानकारों द्वारा विशेष जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान फेमस पंडितों द्वारा कोरोना स्तोत्र पाठ, चैंपियन कलाकारों द्वारा कोरोना गीत और अंत में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा कोरोना कथा पर संक्षिप्त प्रकाश डाला जाएगा। इस बीच स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा दीक्षा दान का भी कार्यक्रम किया जाएगा। यह जानकारी कुंदन बाबा ने देते हुए बताया कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।a

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *