fa3815f6 d410 4d7c aa2a 4f4ded46ab63 80

नवगछिया। अभाविप नवगछिया इकाई द्वारा समाज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए परिषद की व्यक्तित्वशाला कार्यक्रम नगरह में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षक शंकर झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह, नगर मंत्री विश्वास वैभव एवं सह मंत्री शिवम झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

स्मृति सिंह ने कहा कि परिषद की व्यक्तिवशाला का उद्देश्य बच्चों का व्यक्तित्व विकास करना है। जिसके तहत सात दिनों में अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम और अलग-अलग विषयों पर बच्चों के बीच चर्चा की जायेगी।

कार्यक्रम के पहले दिन परिषद की व्यक्तिवशाला में सार्थक विद्यार्थी जीवन एवं दूसरे दिन मेरे सपनों का भारत विषय पर चर्चा हुई और बच्चों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सोनल, मेघा, कोमल, तृप्ति एवं विक्रम सहित कई बच्चों ने मेरे सपने का भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगर सह मंत्री शिवम झा, विक्की, मनीष सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *