SARAB

गाेपालपुर के दियारा इलाकों में शनिवार को पुलिस और उत्पाद विभाग ने ड्रोन की सहायता से शराब कारोबारियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तिनटंगा करारी के 12 सीट दियारा में 9 ड्राम में रखे 1800 लीटर अर्द्ध निर्मित देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

वहीं पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही शराब भट्ठी चलाने वाले मौके से फरार हो गए। अब पुलिस शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल धंधेबाजों के नाम और पता बताने से परहेज कर रही है। आरक्षी उपाधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार पांडेय और उत्पाद विभाग के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ड्रोन की सहायता से दियारा इलाकों में लगातार छापेमारी की जाएगी।

डीएसपी ने कहा कि शराब कारोबारियों और शराबियों को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक नवगछिया निरंजन कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान, रंगरा थानाध्यक्ष मेहताब खान, एलटीएफ के दारोगा मुकेश कुमार, पीएसआई योगेश कुमार, शशि कुमार, पटना और सोनपुर से आये अश्वारोही दल के जवान शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *