नवगछिया : कासरी घाट के नाम से मशहूर तीनटंगा दियारा में लगनेवाले माघी पूर्णिमा पर उतर बिहार के पूर्णिया, अररिया, कटिहार सहित आसपास के 10 जिलों के लोगों की भीड़ जुटती है। मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और देखरेख के लिए रविवार को तीनटंगा उत्तर एवं दक्षिण पंचायत के लोगों की बैठक संत विनोवा हाईस्कूल के मैदान में हुई।
Total Downloads: 101
बैठक में माघी पूर्णिमा को लेकर मेला समिति का गठन किया गया। बैठक में दोनों पंचायतों के प्रतिनिधि मुखिया गणेश प्रसाद मंडल, मुखिया सिकंदर दास, पूर्व मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, पूर्व मुखिया भुनेश्वर दास, भागवत मंडल, जयप्रकाश मंडल, विनोद मंडल, जदयू नेता गणपत मंडल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ हर सहयोग करने की बात कही गयी।
