bihar news of harsh firing in marrieage by dulha video viral fir lodged dulha farar 1644993836 jpg 80

बिहार के मुंगेर में एक युवक को अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ा। घोड़ी पर सवार दूल्हे ने जमकर फायरिंग की। लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद वह बुरा फंस गया। नामजद प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस उसे खोज रही है और बेचारा दूल्हा शादी का लड्डू खाने के बजाए भागा भागा फिर रहा है। यह मामला मुंगेर के मुफस्सिल थाना का है। यह शादी मुंगेर की वीआईपी शादी थी।

मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील राय की बेटी के साथ शादी होने पर दूल्हा इतना उत्साहित हुआ कि बारात के दौरान जमकर उनके और उनके सहयोगियों ने हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मुफस्सिल थाना में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित खोजा बाजार में डिप्टी मेयर सुनील राय के घर एक बारात आई थी। जिसमें दूल्हे राजा ने खुद बंदूक थाम ली। शादी की खुशी में दूल्हे ने खुशी में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की। इतना ही नहीं बारात मे आए दूसरों बारातियों ने भी जमकर हर्ष फायरिंग की। हालांकि हर्ष फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं दूल्हे द्वारा घोड़े पर बैठकर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई प्रारंभ की।

इस मामले में मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि उक्त वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र सूरज कुमार की है। जिसकी 11 फरवरी को शादी थी। वहीं घर से बारात निकलने के दौरान दूल्हा समेत अन्य परिजन फायरिंग करते दिख रहे हैं।

डीएसपी ने बताया मुफस्सिल थाना में दूल्हा सहित तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महुली गांव से बारात कासिम बाजार थाना के खोजा बाजार आ रही थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *