नारायणपुर : एनएच-31 पर भगवान पेट्रोल पंप के पास खगड़िया की ओर से आ रहे बाइक सवार को एक ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। देर रात तक मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इधर, दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया है, इससे उसकी पहचान में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में युवक का फोटो भेजा गया है। साथ ही वहां के पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *