नवगछिया  : नवगछिया शहर के कुल नौ केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा गुरूवार को शांतिपूर्वक शुरू हो गयी है. पहले दिन पहली पाली में कुल 4228 और दूसरी पाली में कुल 3685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. जबकि पहली पाली में 124 और दूसरी पाली में 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. विभिन्न केंद्रों से परीक्षा दे कर बाहर निकल रहे छात्र छात्राओं के चेहरे पर हंसी देख कर अंदाजा लगाया जा सकता था कि अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा अच्छी गयी है. नवगछिया के अधिकांश केंद्रों पर छात्राओं ने परीक्षा दी है. खुशबू, मनीषा, सुमन, सॉल्टी, साक्षी, दिव्या आदि अन्य छात्र छात्राओं ने बताया कि परीक्षा से पहले वे लोग काफी डर रही थी, लेकिन प्रश्न पत्र सामने आते ही उनलोगों का सारा डर जाता रहा.

अधिकांश छात्राओं ने बताया कि उनलोगों ने 95 फीसदी से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया है. मालूम हो कि नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय, बाल भारती विद्यालय, गजाधर भगत महाविद्यालय, लालजी मध्य विद्यालय और सावित्री पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दिन भर नवगछिया वरीय प्रशासनिक पुलिस पदाधिकारी विभिन्न केंद्रों पर गश्त करते दिखे. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित करने का दावा है. जबकि विभन्न स्थानीय ग्रुप पर दिन भर प्रश्न पत्र वायरल होने की अफवाह फैलती रही जो पदाधिकारियों के भी संज्ञान में है.

दिन भर लगता रहा जाम, परेशान रही बच्चियां

मैट्रिक परीक्षा के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था का बुरा हाल था. सुबह आठ बजते ही पोस्ट आफिर रोड से गौशाला तक जाम लग गया था. परीक्षा केंद्रों पर आने जाले वाले परिक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो आम लोग भी जाम के जद में रहे. परीक्षा की पालियों के तरह की जाम भी पालियों में लगा. सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक जाम रहने के बाद जाम समाप्त हो गया. इसके बाद फिर दोपहर बारह से एक बजे तक एक घटे तक जाम देखा गया. इसके बाद शाम साढ़े चार से साढे पांच बजे तक की स्थिति काफी दयनीय रही. जाम का प्रभाव रेलवे पूर्वी केबिन तक देखा गया. छात्राएं सोनम, सुनिधि, महक, पलक, सांभवी ने बताया कि परीक्षा तो अच्छा गया लेकिन जाम ने उनलोगों के अच्छे मूड का कचरा बना दिया. लड़कियों ने कहा कि आज पहला दिन था, उम्मीद है दूसरे दिन यहां के एसपी और एसडीओ अंकल जाम की समस्या का निदान निकालने का प्रयास करेंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *