19 02 2022 lend dispuit 22479632 jpg 80

बिहपुर। नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के बभनगामा बाजार स्थित सुरसामुखी हनुमान मंदिर के समीप 14 नंबर सड़क के किनारे महादलित परिवारों को दूसरी जगह से शिफ्ट किया जाएगा। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां पर सड़क के किनारे रह रहे महादलित परिवारों का जीवन हर समय असुरक्षित ही रहता है।

बीते दिनों बिहपुर थाना पुलिस के साथ अंचल अमीन सौरभ गुप्ता के साथ सीओ बलिराम प्रसाद बभनगामा पहुंचकर महादलितों को बासगीत पर्चा देकर शिफ्ट करने की जानकारी दी। सीओ ने महादलितों को बभनगामा बाजार के पीछे जोगनिया धार के पास उक्त जमीन भी दिखाया। जिस पर्चा दिया जाएगा। सीओ ने महादलितों को सड़क किनारे से अपने झोपडिय़ों को हटाकर जोगनिया धार के पास रहने को कहा।

महादलितों ने धार वाली जमीन के पास कुछ मिट्टी भरवा देने की मांग सीओ से की। सीओ ने वहां पर थोड़ा मिट्टी भरवा देने का भरोसा भी उन्हें दिया। बता दें कि इन महादलितों को पूर्व में जिस जमीन पर जाने के पर्चा दिया गया था। वह जमीन काफी गड्ढा होने कारण ये महादलित वहां जाने से साफ इंकार कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि उक्त जमीन को कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व से अतिक्रमित करके रखा गया है। ऐसे में महादलित परिवार वहां पर जाने से परहेज कर रहे हैं।

सीओ से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल

संवाद सूत्र, बिहपुर : किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीओ व इंस्पेक्टर से मिलेगा। बता दें कि अंचल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी दियारा में किसानों की जमीन का सत्यापन होना है। किसानों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में दियारा में जमीन सत्यापन का कार्य हो। इसलिए क्योंकि किसानों का आरोप है कि अपराधियों द्वारा फर्जी कागजात के जरिए उनके खेतों की मिट्टी को कटवाकर एनएच106 मीङ्क्षसग कार्य में जुटे एजेंसी के ठेकेदार को बेच रहे हैं। इस बावत किसानों ने प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर मिट्टी कटाई व अपराधियों की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *