बिहपुर । बिहपुर -बरौनी रेलखंड पर नन्हकार रेल ढाला के समीप डाउन रेल ट्रैक पर एक 42 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेल पुलिस ने बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से गिर जाने के कारण हुई लग रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
वहीं युवक का शव ट्रैक किनारे होने की सूचना मिलने पर प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष श्री सहनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिये 72 घंटे रखा गया है। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
