नवगछिया : बिहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों की मां को 15 दिन पूर्व मधुबनी जिला अकोढ़ गांव निवासी चापाकल मिस्त्री ने जबरदस्ती अपने घर में बंधक बनाकर रखा है। इस बावत महिला के पति ने बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चापाकल मिस्त्री के चंगुल से पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाया है।
Total Downloads: 101
पति ने पुलिस को बताया है कि आरोपी उसकी पत्नी को कमरे में बंद करके मारपीट करता है। मेरी पत्नी की हत्या कर देने या उसे बेच देने की धमकी भी दे रहा है। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी ने किसी तरह से फोन कर उक्त जानकारी दी थी।
पति ने बताया कि वह उक्त चापाकल मिस्त्री का घर को देखा है। क्योंकि उसका ससुराल उसी इलाके में हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले को लेकर जांच व जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

