e1d3b181 8ef2 48db 9d6c 72a7d7fae22d 80

रविवार की देर रात एनएच-31 स्थित चकमैदा चौक के समीप लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की गश्ती गाड़ी पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार गोरवा टोला कदवा निवासी विकास कुमार का पुलिस अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, विकास के साथ गिरफ्तार दूसरा आरोपी कदवा के ही भरोसा सिंह टोला निवासी दिलखुश कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीं, मामले को लेकर तीन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने खुद के बयान पर थाने में फायरिंग एवं एनएच पर हथियार के बल लूट करने का केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर खरीक के ही पीपरपांती निवासी मो. शहनसा ने भी थाने में लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मैं रविवार की देर रात नवगछिया से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। उस दौरान चकमैदा के समीप मेरा बाइक पंचर हो गया।

इसी बीच एक ही बाइक पर तीन की संख्या में पीछे से आ रहे अपराधियों ने ओवरटेक कर मुझे रोक लिया एवं हथियार के बल पर मेरा साथ मारपीट करना शुरू दी। इस दौरान मेरे पास मौजूद बाइक, मोबाइल, आधार कार्ड, नगद समेत अन्य समान लूट लिया।

इसी बीच पुलिस गाड़ी को आते देख तीनों अपराधी मुझे एवं मेरे बाइक को छोड़ कर अपने बाइक पर सवार होकर भागने लगा। पुलिस ने युवक का लूटा गया सभी समान गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकाने पर छापामारी जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *